
बांग्लादेश से एक बार फिर से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है. दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल के बाद अब मैमनसिंह में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है. दावा किया जा रहा है कि ये घटना कपड़ा फैक्ट्री में हुई है, जहां पर नोमन मियां नाम के एक शख्स ने शॉट गन चलाकर 42 वर्षीय बजेंद्र बिसवास की जान ले ली है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हिंसा भड़क गई थी, जिसके बीच 22 साल के नोमन मियां ने बजेंद्र बिसवास की जान लेली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजेंद्र गांव की रक्षा करने वाले पैरामिलिट्री ग्रुप का हिस्सा थे.
कपड़ा फैक्ट्री में क्या-क्या हुआ?
ये घटना कपड़ा फैक्ट्री में हुई है, जहां पर हुई हिंसक झड़प में भरी भीड़ के सामने मारपीट हुई. इसी दौरान 22 साल के नोमन मियां ने बजेंद्र बिसवास पर शॉट गन तान दी. इसके बाद भीड़ के सामने ही उसे फायर कर दिया. ये गोली बजेंद्र के लेफ्ट शोल्डर पर लगी है, इस अटैक में बजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और नोमन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
