
बांग्लादेश में यूनुस के राज में कट्टरपंथियों को इस कदर खुली छूट मिल गई है कि वो एक के बाद एक हिंदुओं की जान ले रहे हैं. दीपू चंद्र दास, अमृत मंडल के बाद अब तीसरे हिंदू शख्स बजेंद्र बिस्वास की हत्या की खबर आई है. उसे कपड़ा फैक्ट्री के अंदर एक 22 साल के लड़के नोमन मियां ने शॉट गन से मार डाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि फैक्ट्री में हिंसक झड़प हुई थी, इसी दौरान गोली चलाई गई. हालांकि, चश्मदीद कुछ और ही बता रहे हैं. बजेंद्र की मौत लाइव देखने वाले लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर आखिर हुआ क्या था?
कौन था बजेंद्र बिस्वास
भालुका उपजिला के मेहराबारी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की सिक्योरिटी के लिए 20 अंसार सदस्यों को तैनात किया गया था. इसी अंसार के ही साथी नोमान मियां ने सदस्य बजेंद्र बिस्वास की हत्या की है, जो बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल अंसार के सदस्य थे. बताया जा रहा है कि ये घटना सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री के अंदर नोमन मियां ने बजेंद्र पर बंदूक तान दी.
