
परिवहन व्यवस्था को गाजियाबाद शहर में बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने 69 नए आधुनिक बस स्टॉप बनाने का काम शुरू कर दिया है. इन स्टॉप पर यात्रियों को बस के आने-जाने की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से मिलेगी और बैठने की सुविधा के साथ मौसम से बचाव के लिए शेड भी होंगे. यह आधुनिक बस स्टॉप बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.
ई-बस संचालन में स्टॉप की कमी थी बड़ी चुनौती
शहर में सिटी ई-बसों का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन स्टॉप की कमी के कारण परिचालन में कई दिक्कतें आती थीं. यात्रियों के लिए खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना और बस चालकों के लिए रुकने की जगह ढूंढना मुश्किल था. इससे जाम जैसी समस्याएं भी बढ़ती थीं.
