
बांग्लादेश में हालात यूनुस के कंट्रोल से इस कदर बाहर हो चुके हैं कि एक और हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला है. दीपू दास के बाद अब अमृत मंडल की मॉब लिंचिंग ने पूरे देश को हिला दिया है. ऐसे में माहौल में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे हैं और अपने वतन लौटते ही उन्होंने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है. तारिक की पहली रैली में भीड़ देखकर जमात-ए-इस्लामी संगठन ने उन्हें पहले ही दिन ‘मौत’ की धमकी दे डाली है. इस पार्टी से जुड़े एक शख्स ने तारिक का भारत कनेक्शन खोड़ निकाला है.
तारिक रहमान को खुलेआम जान से मारने की धमकी
ये कारनामा है जमात-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े वकील बैरिस्टर शाहरियार कबीर का, जिन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तारिक रहमान को पहले ही दिन खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली है. उन्होंने वीडियो में कहा कि ‘तारिक रहमान भारत की शर्तें मानकर आए हैं और वो अपने पिता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. उन्हें भारत का साथ नहीं देना चाहिए, अगर आप भारत के साथ कोई डील करके आए हैं तो आपकी मौत करीब है’. शाहरियार ने बिना किसी सबूत के दावा कर डाला है कि तारिक की भारत के साथ कोई डील हुई है और इसके आधार पर वो तारिक को जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि आपने कभी मौत का दर्द महसूस नहीं किया है’.
