
2025 खत्म होते-होते एक बड़ी जंग की आहट छोड़कर जा रहा है. जब दुनिया नए साल के जश्न की तैयारी कर रही थी, तब ताइवान की सरहद पर बारूद की गंध फैल गई. बीजिंग से एक ऐसा ऐलान आया है, जिसके बाद चीनी सेना (PLA) ने ताइवान को घेरना शुरू कर दिया है. जंग की इस तैयारी में दुश्मन को घेरने के लिए ‘ड्रैगन’ ने अपने कई पावरफुल हथियार खड़े कर दिए हैं. जिसमें घातक वॉरशिप से लेकर तबाही फैलाने वाले फाइटर जेट्स तक शामिल हैं. आगे जानें ताइवान की तबाही की तैयारी और जंग की खौफनाक रिहर्सल चीन कैसे कर रहा है?
आसमान घेरा
चीन ने ताइवान की नाक के नीचे अपने घातक लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का ऐसा जाल बिछाया है. पिछले 24 घंटों में चीन के 130 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन (ADIZ) को चीर दिया. इनमें J-20 स्टील्थ फाइटर और परमाणु ले जाने में सक्षम बमवर्षक विमान शामिल थे.
