
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
भारी ठंड और घने कोहरे के कारण रेलवे संचालन प्रभावित हुआ, वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी, बिहार संपर्क क्रांति, काशी महाकाल एक्सप्रेस और सियालदह राजधानी समेत 62 ट्रेनें 17 घंटे तक लेट रहीं. इससे यात्री परेशान हुए और करीब 1300 लोगों ने अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी.
Deoria News: बस ड्राइवर की गुंडई
देवरिया में रोडवेज के बस ड्राइवर की गुंडई सामने आई है. भीड़भाड़ इलाके में जबरदस्ती सवारियां भरी जा रही है. यातायात व्यवस्था ठप्प होने पर ट्रैफिक पुलिस ने बस का चालान किया. ड्राइवर को चेतावनी देने के बाद बस को छोड़ा गया. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के सामने का मामला बताया जा रहा है.
