
नए साल की शुरुआत के साथ ही गाजियाबाद वासियों के लिए हवा की स्थिति चिंता का सबब बनी हुई है. 1 जनवरी 2026 को शहर के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 399 से 401 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है. यानी शहर के कोई इलाका ऐसा हो जहां हवा सांस लेने लायक हो.
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की हल्की बारिश से कुछ राहत तो मिल सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड बढ़ने से प्रदूषण का असर जारी रहेगा. 1 जनवरी 2026 को गाजियाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 401, वसुंधरा में 399, जबकि इंदिरापुरम में 274 और संजय नगर में 279 दर्ज किया गया.
