
बुरे का अंत बुरा…आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर अबू मुस्लिम अब्दुल्ला का अंत भी ऐसा ही हुआ है. वो आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मरा हुआ पाया गया है, जिसके बाद पूरे हिजबुल मुजाहिदीन में मातम फैल गया है. इस मौत की खबर ने आतंकी संगठन में डर का माहौल पैदा कर दिया है, कई आतंकवादी दुबक गए हैं. बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी कश्मीर के बांडीपोरा का निवासी है. जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से पीओके के मुजफ्फराबाद में रह रहा था. यहीं पर उसकी मौत हो गई है और गुरुवार को उसका नमाज-ए-जनाजा में आतंकवादियों ने खूब रोना-पिटना मचाया.
हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर बना बैठा अबू मुस्लिम बॉर्डर पर आतंकवादी करतूतों को अंजाम देने के बाद पीओके के मुजफ्फराबाद में जाकर आतंकवादियों के बिल में छुप जाता था. कई मासूमों की जान लेने वाले इस आतंकवादी को पापियों वाली मौत मिली. ये खबर मिलते ही सारे आतंकवादी छाती पीट-पीट कर रोने के लिए एक जगह इकट्टा हो गए.
