
बॉलीवुड में बड़े बजट वाली फिल्मों का ट्रेंड बदल रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही महीने में जबरदस्त कमाई की और अब दुनिया भर में 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ की रिलीज 19 मार्च 2026 को तय है, जो यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश करेगी.
‘धुरंधर’की इसी सफलता ने इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट किया है. अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
‘धुरंधर’ ने सेट किया ट्रेंड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘किंग’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी दो पार्ट में रिलीज होने पर विचार कर रही हैं. दोनों फिल्में बड़े बजट की स्पेक्टेकल हैं और प्रोडक्शन कॉस्ट शुरुआती अनुमान से ज्यादा हो गई है. सूत्र के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने जिस तरह दो पार्ट में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ट्रेंड सेट किया है, उससे प्रेरित होकर किंग खान और संजय लीला भंसाली दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों को दो हिस्सों में रिलीज करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. स्ट्रैटेजी यह हो सकती है कि दोनों पार्ट्स के बीच का गैप छह महीने से कम रखा जाए.
