
1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज यानी 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म की पहला रिव्यू सामने आया है. आप भी सोच रहे हैं कि फिल्म कैसी है तो फिल्म का फर्स्ट रिव्यू तो कहता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है. ट्रेड एक्सपर्ट और समीक्षक तरण आदर्श ने आधी रात के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की डिटेल रिव्यू शेयर करते हुए इसे 4.5 स्टार दिए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.
तरण आदर्श ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, ‘बॉर्डर 2 आपका दिल गर्व से भर देती है… फिल्म देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है… स्ट्रॉंगली रिकमेंडेड.’ उन्होंने निर्देशक अनुराग सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने एक जोरदार, भावनात्मक रूप से आवेशपूर्ण युद्ध महाकाव्य पेश किया है जो स्केल, ईमानदारी और आत्मा पर खरा उतरता है, साथ ही कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की विरासत का सम्मान करता है.’
धांसू है ‘बॉर्डर 2’
रिव्यू में खास तौर पर फिल्म के वॉर सीक्वेंस की तारीफ की गई है. तरण आदर्श ने इन्हें ‘ब्रीथटेकिंग’ यानी धांसू बताते हुए लिखा कि फिल्म में एक्शन केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म का संतुलन स्पेक्टेकल और सेंटिमेंट के बीच बेहद प्रभावशाली है.
