
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने याद दिलाया कि 24 नवंबर 2005 से उनकी सरकार ‘न्याय के साथ विकास’ के सिद्धांत पर लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे बिहार को एक परिवार की तरह माना है और इसी सोच के तहत समाज के हर वर्ग के मान-सम्मान और बेहतर जीवन स्तर के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य के साथ ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम लागू किया गया है. इसके सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ का मकसद आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक QR कोड जारी किया जिसे स्कैन करके कोई भी नागरिक आसानी से सरकार तक अपने विचार पहुंचा सकता है.
