
आपको पिछले साल का महाकुंभ (Maha Kumbh Mela 2025) याद होगा किस तरह लोगों ने काफी पैसे कमाए थे. अब उसी तर्ज पर माघ मेला (Magh Mela 2026) में भी लोग अलग-अलग तरह के बिजनेस करके अपनी जेबों को भरने के लिए तैयार हो गए हैं. कुंभ में काफी पॉपुलर हुए एक लड़के की तरह ही इस बार एक लड़की दातुन बेचकर कमाई कर रही है. (Woman sell neem sticks in Magh Mela 2026) उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral News) हो रहा है. मगर, वह दातुन बेचने की वजह से वायरल नहीं हुई है, बल्कि अपनी मुस्कान और सुंदरता के कारण सुर्खियों में छा गई है.
एक लड़की इधर से उधर माघ मेला में घूमती दिखी. उसके हाथ में दातुन थे. वह लोगों से कह रही थी दातुन ले लीजिए, दातुन. तभी उसके चेहरे पर नजर पड़ी… काली आंखे, चेहरे पर मुस्कान, माथे पर तिलक और पीठ पर बैग लटकाए… सुंदर इतनी मानों कोई हिरोइन हो. मगर, इस लड़की की कहानी कोई सामान्य नहीं है. उसके दातुन बेचने के पीछे का दुख तब सामने आया, जब न्यूज 18 की टीम ने उससे बात की.
