
मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ गई है. इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद देश की नजर मध्य प्रदेश पर है. इधर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी बैठक है. अगर आप मध्य प्रदेश के सभी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं तो एमपी की सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की सभी लेटेस्ट खबरें और अपडेट
- भोपाल में जबरदस्त चली वाहन चेकिंग, 1635 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
- भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई की. 29 से 31 दिसंबर तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 1635 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई. इस दौरान दो पहिया वाहन 1032, जीप-कार 411, ऑटो/ई-रिक्शा 160, लोडिंग पिकअप 28 और भारी वाहन बस-ट्रक 4 शामिल रहे. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर की गई इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
