
वेनेजुएला में अमेरिका के घुसकर राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. निकोलस मादुरो जहां अमेरिका की जेल में हैं तो वहीं अब ट्रंप ने नई धमकी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और अब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अमेरिका के साथ सहयोग नहीं किया तो उन्हें अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. यानी उनका हाल उनसे भी बुरा होगा. ‘द अटलांटिक’ पत्रिका को फोन पर दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर रोड्रिगेज ‘सही काम’ नहीं करतीं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो सकती है.
