
खाना बनाना ज़िंदगी का एक जरूरी हिस्सा है, लेकिन यह घर में गैस का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करने वाली चीज़ों में से एक भी है. आज की दुनिया में, किचन में गैस बचाना बहुत ज़रूरी हो गया है. अच्छी बात यह है कि अपने खाना बनाने के तरीके में छोटे-मोटे बदलाव करके आप गैस की खपत को काफी कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि खाना बनाते समय गैस बचाने के आसान तरीकों के बारे में…
सही बर्नर यूज करें
हमेशा ऐसा बर्नर चुनें जो आपके बर्तन के साइज़ का हो. बड़े बर्नर पर छोटा बर्तन रखने से गैस बर्बाद होती है, क्योंकि ज़्यादा गर्मी किनारों से बाहर निकल जाती है. इसके उलट, छोटे बर्नर पर बड़ा बर्तन रखने से खाना पकने में ज़्यादा समय लगता है और ज़्यादा गैस खर्च होती है. सही साइज़ का बर्नर चुनने से खाना जल्दी पकता है और गैस भी बचती है.
