
महाराष्ट्र की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला ने गृह विभाग को एक खुफिया रिपोर्ट दी है. इस खुफिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि जब संजय पांडे महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी थे, तब उन्होंने उस समय की सरकार के कहने पर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को बिल्डरों से पैसे उगाई के झूठे मामले में फसाने को कहा था और जेल में डालने को कहा था.
दरअसल, महाराष्ट्र की सियासत में इस खुफिया रिपोर्ट से बड़ा भूचाल आया है. महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला की यह रिपोर्ट काफी हलचल पैदा कर देगी. आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व डीजीपी संजय पांडे ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को यूएलसी घोटाले में फंसाने की साजिश रची थी. रिपोर्ट के मुताबिक, संजय पांडे ने ठाणे पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया था कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को केस में फंसाओ और जेल में डालो. यह रिपोर्ट गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपी गई है. इस रिपोर्ट के आने के बाद सियासी खलबली की उम्मीद है.
