वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को खेला जाएगा. डबल हेडर में पहली टक्कर गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच होगा. वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. मुंबई इंडियंस का सीजन में यह दूसरा मैच होगा. पहले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में करारी हार का का सामना करना पड़ा है.
कहां खेला जाएगा WPL 2026 का पहला डबल हेडर
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला नबी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मदान पर पहला मैच भी खेला गया था. हालांकि, पिच पर बॉलिंग और बैटिंग दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. डबल हेडर में पहले यूपी और गुजरात की टीम मैदान पर उतरेगी. वहीं शाम को दिल्ली और मुंबई इंडियंस की टीमें आपस में भिड़ेने वाली है.
