
राजधानी भोपाल में आज बिजली कंपनी द्वारा संधारण (मेंटेनेंस) कार्य किया जा रहा है. इसी वजह से शहर के करीब 50 से ज्यादा इलाकों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी. बिजली कंपनी ने पहले से ही कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि लोग जरूरी कामों की योजना बना सकें. जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैरागढ़ रोड और सिटी वॉक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो सकती है.
किन इलाकों में रहेगा असर
वहीं, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सोगनी, ओमेगा फार्म, डायमंड सिटी, राजधानी परिसर, कस्तूरी कोटयार्ड और सीआई कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी. इन इलाकों में औद्योगिक और रिहायशी दोनों क्षेत्रों पर असर पड़ेगा. इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चिकलोद रोड, ओल्ड यूनानी सफाखाना, बापू कॉलोनी, कुम्हारपुरा, अहीरपुरा, भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़, सीहोर नाका, फाटक रोड, सेवा सदन, टी वार्ड, इंद्रा नगर, एच वार्ड और एफ वार्ड में भी बिजली कटौती रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामेश्वरम बी सेक्टर, सिल्वर स्टेट, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, मीनाक्षी प्लानेट और जाटखेड़ी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.
