
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
हरदोई में थाने के अंदर घुसकर पति अनूप ने अपनी पत्नी सोनी के गोली मारकर हत्या कर दी. महिला की हालत नाजुक है. प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने से पति नाराज था. 5 दिन पहले महिला भागी थी. पुलिस ने रविवार को बरामद किया था. घटना से थाना परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पाली थाने का मामला है.
