
भोपाल के स्लॉटर हाउस से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया है. आरोप है कि यहां भैंस का मांस बताकर गौमांस बाहर भेजा जा रहा था. मामला तब गरमाया जब मुंबई भेजी जा रही मांस की एक बड़ी खेप से पुलिस ने सैंपल लिए और जांच में गोमांस की पुष्टि हो गई.
