
अब मेट्रो में सफर करना पहले जैसा नहीं रहा. यात्रियों की सुरक्षा, सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेट्रो प्रशासन ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं. नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी, बल्कि भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. पहले ही दिन मेट्रो में 2 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया, लेकिन साथ ही नियमों को लेकर लोगों में सवाल भी उठने लगे हैं.
मेट्रो में ये काम करना पड़ेगा भारी
अगर आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं, तो सबसे पहले ये समझ लीजिए कि थूकना या कचरा फेंकना अब सीधे जेब पर भारी पड़ेगा. प्लेटफॉर्म या ट्रेन के अंदर गंदगी फैलाने पर जुर्माना तय किया गया है. मेट्रो प्रशासन का साफ कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को साफ रखना यात्रियों की भी जिम्मेदारी है.
