
जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत आज 16 जनवरी शुक्रवार को है. शुक्रवार को होने की वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत है, जो ध्रुव योग में है. यह एक शुभ योग है. आज शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा के लिए 2 घंटे 42 मिनट का शुभ मुहूर्त मिल रहा है. यह प्रदोष माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को है. इस दिन व्रत और शिव पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आती है. कष्ट, रोग, दोष आदि मिट जाते हैं. आइए जनाते हैं प्रदोष व्रत और पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती के बारे में.
