
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा गाजियाबाद इस समय मौसम के सबसे कड़े इम्तिहान से गुजर रहा है. जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ-साथ ‘गंभीर’ श्रेणी के वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट और बर्फीली हवाओं के कारण गलन इतनी बढ़ गई है कि आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. आलम यह है कि सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच रही है.
गाजियाबाद में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’
ठंड के साथ-साथ गाजियाबाद की हवा जानलेवा होती जा रही है. प्रदूषण के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. गाजियाबाद के लोनी और वसुंधरा इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार (गंभीर श्रेणी) पहुंच गया है.
लोनी: 405 AQI
वसुंधरा: 407 AQI
संजय नगर: 331 AQI
इंदिरापुरम: 299 AQI
