
ईरान इस समय अपने इतिहास के सबसे गंभीर आंतरिक संकटों में से एक से गुजर रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से देशभर में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शन सीधे तौर पर सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की सत्ता और इस्लामिक गणराज्य की व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में हजारों लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि अब अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप का खतरा टला है लेकिन जुबानी जंग अब भी जारी है.
ट्रंप ने खामेनेई को कहा ‘पागल आदमी’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ईरान में 37 साल से चल रही खामेनेई की सत्ता खत्म होनी चाहिए और अब नए नेतृत्व पर विचार करने का समय आ गया है. उन्होंने खामेनेई को निशाने पर लेते हुए कहा -‘ये आदमी पागल है, जिसे अपने देश को ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्याएं रोकनी चाहिए. उसके नेतृत्व में उसका देश ऐसी जगह बन गया है, जहां कोई नहीं रहना चाहेगा.’ट्रंप ने साफ कहा कि ईरानी जनता बदलाव चाहती है और दुनिया को उनकी आवाज सुननी चाहिए.
क्यों खामेनेई पर भड़के हैं ट्रंप?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप के बयानों पर अब जाकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए साफ कह दिया है कि ‘ईरान अमेरिका के राष्ट्रपति को क्रिमिनल मानता है’. खामेनेई ने ईरान में मारे गए लोगों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने देश सारे नुकसाने के लिए अमेरिका को खुलेआम कोस डाला है. खामेनेई की इतना खूंखार रिएक्शन पहली बार देखने को मिला है. मालूम होता है कि उनका ये कॉन्फिडेंस खाड़ी देशों के उस फैसले से आया है, जिसमें ट्रंप को जंग के लिए जगह देने से मना कर दिया गया था.
