
मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और रेप को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं था कि अब समाजवादी पार्टी के एक नेता का बयान भी सुर्खियों में आ गया है. दोनों बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है और अब भाजपा ने कांग्रेस और सपा पर एक साथ हमला बोला है. कांग्रेस नेता फूल सिंह ने दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय की महिलाओं को लेकर धृणित टिप्पणी की थी, जिसके बाद अब सपा नेता एसटी हस ने रेप को लेकर बयानबाजी की. आइए जानते हैं पूरा मामला.
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक इंटरव्यू में दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे यह कहते सुने जा सकते हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता, तो वह दलित, आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला से शारीरिक संबंध बनाकर वही ‘तीर्थ फल’ प्राप्त कर सकता है. इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक की चौतरफा आलोचना हो रही है.
