
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली वनडे सीरीज की शर्मनाक हार के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए राजकोट रवाना हो सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आखिरी वक्त में कोई बदलाव नहीं हुआ तो दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं, क्योंकि जडेजा की सौराष्ट्र टीम 22 जनवरी को नीरंजन शाह स्टेडियम में गिल की पंजाब टीम से भिड़ेगी.
शुभमन गिल ने इस सीजन में अभी तक कोई रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला है. उनका पिछला मुकाबला पिछले सीजन कर्नाटक के खिलाफ था. वहीं, जडेजा ने भी सिर्फ एक घरेलू मैच खेला है, जिसमें वे अपनी टीम के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ उतरे थे. दोनों टीमों को अपने अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है. सौराष्ट्र और पंजाब दोनों ने अपने पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक-एक जीत दर्ज की है और ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में चौथे और छठे स्थान पर हैं.
