
कंबोडिया में सामने आए बहुचर्चित जॉब स्कैम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क में पाकिस्तान की भूमिका सामने आई है. इस स्कैम के तहत करीब 5,000 भारतीय युवाओं को फर्जी नौकरियों का झांसा देकर कंबोडिया और आसपास के देशों में ले जाया गया, जहां उन्हें बंधक बनाकर साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध की गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया.
यह मामला साल 2024 में तब सामने आया, जब जानकारी मिली कि करीब 5,000 भारतीय नागरिक कंबोडिया में फंसे हुए हैं. आरोप है कि इन्हें आकर्षक वेतन और आईटी से जुड़ी नौकरियों का लालच देकर कंबोडिया ले जाया गया, जहां उन्हें साइबर स्कैम सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया गया. भारत सरकार और एजेंसियों के प्रयासों से इनमें से कई लोगों को रेस्क्यू कर भारत वापस लाया गया.
