
महिंद्रा ने साल 2026 की शुरुआत अपनी शानदार XUV 7XO की लॉन्चिंग के साथ की थी. इस एसयूवी में पहली बार दुनिया की ऐसी तकनीक इस्तेमाल की गई है, जो पथरीले रास्तों को आसान और ऑफ रोडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देगी. महिंद्रा की इस कार में DaVinci डैम्पिंग टेक्नोलॉजी वाली सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक को महिंद्रा कंपनी की जिस टीम ने बनाया, कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी उनके कायल हो गए हैं.
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उस टीम से दुनिया को रूबरू कराया, जिसने महिंद्रा की एसयूवी के लिए यह तकनीक बनाई है. इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि इस टीम ने उन्हें काफी प्रभावित और इन्सपायर किया है. वह लिखते हैं, ‘यह सिर्फ मंडे मोटिवेशन नहीं है, बल्कि महिंद्रा की इस टीम ने उन्हें परमानेंट मोटिवेशन देने का काम किया है.’
