
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
अम्बेडकरनगर पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अनूप जलोटा ने कहा कि मुंबई की जनता भारतीय जनता पार्टी को काफी पसंद करती है और इसी वजह से अब वहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है. अनूप जलोटा ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है, राज्य में भी बीजेपी है और अब बीएमसी में भी बीजेपी का दबदबा होगा. उन्होंने कहा कि इसके चलते अब मुंबई का तेजी से विकास होगा और शहर और भी सुंदर बनेगा. उन्होंने आगे कहा कि अब सड़कें और फ्लाईओवर बनने में देरी नहीं होगी. अनूप जलोटा ने 30 साल तक बीएमसी पर काबिज रही पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने लंबे समय में उन्होंने जनता के लिए कुछ खास नहीं किया. अनूप जलोटा का कहना है कि मुंबई की जनता अब सब समझ चुकी है और इसलिए विकास के लिए बीजेपी को मौका दिया है.
