
यूपी में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्डे में गिरकर शुक्रवार की रात कार समेत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत होने की एक दर्दनाक घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दिया. जब मामले ने तूल पकड़ा तो रविवार को पुलिस ने मृतक युवराज के पिता की तहरीर पर पहली एफआईआर दर्ज की और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने इंजीनियर की मौत केस में तत्काल विभागीय कार्रवाई कर नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया. जुड़े रहिए लाइव के साथ इंजीनियर युवराज की मौत केस की पल-पल की अपडेट पाने के लिए.
