
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में छंटनी का दौर शुरू हुआ. 9 कर्मचारियों को बिना कारण हटाया गया. वहीं 6 कर्मचारियों को वापस दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन में उनके मूल विभाग भेज दिया गया है. छंटनी किए गए कर्मचारी ऑपरेशन, मेंटनेंस और डिजाइन सेक्शन के बताए जा रहे हैं. बिना कारण बताए कर्मचारियों को हटाने से कर्मचारियों में डर और असमंजस का माहौल देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश मेट्रो में करीब 400 अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनमें से 250 कर्मचारी और अधिकारी इन हाउस हैं, तो 150 कर्मचारी आउटसोर्स के हैं.
मध्य प्रदेश में सबसे पहले मेट्रो इंदौर में शुरू हुई थी. राजधानी भोपाल में भी इसकी शुरुआत हुई थी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले साल 20 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर भोपाल मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया था. ‘ऑरेंज लाइन’ के प्राथमिकता वाले 7 किमी के मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू हो गई, जो सुभाष नगर से एम्स तक चलती है. यह भोपाल के लिए एक बड़ी कनेक्टिविटी और पर्यावरण अनुकूल पहल साबित हो रही है.
