
रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए दुनिया भर की कोशिशें हो रही हैं. यूरोप से लेकर ट्रंप तक जुटे हुए हैं लेकिन चार सालों से चली आ रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों देश एक-दूसरे पर बार-बार खौफनाक अटैक को अंजाम दे रहे हैं. हाल ही में यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में एक ट्रेन पर हमला हुआ है. मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को एक यात्री ट्रेन को अपना निशाना बनाया गया, 291 मासूम जिंदगियों को लेकर जा रही थी. बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान से लाया गया खतरनाक ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था.
रूस ने यूक्रेन की पैसेंजर ट्रेन पर फेंका ईरानी ड्रोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की पैसेंजर ट्रेन पर अटैक तब हुआ जब वो 291 यात्रियों को लेकर बारविंकोवे–लविव–चॉप मार्ग से गुजर रही थी. दावा किया जा रहा है कि रूस ने इस हमले के लिए तीन ‘शाहेद टाइप सुसाइड ड्रोन्स का इस्तेमाल किया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना सटीक था कि ड्रोन सीधे लोकोमोटिव यानी इंजन के ठीक सामने फटा. दूसरा अटैक एक यात्री बोगी पर हुआ जिसकी वजह से कोच में भीषण आग लग गई. इसके बाद ट्रेन के पास के हिस्से पर धमाका हुआ,
