
शहबाज-मुनीर के राज में पाकिस्तान आए दिन नए लेवल पर गिरता चला जा रहा है. हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में किस तरह दान-धर्म के नाम पर इस्लामी आतंकी संगठनों के लिए फंड जुटाया जा रहा है. भिखारी ना लगें इसके लिए फंड जुटाने के तरीकों में लगातार विविधता ला रहे हैं और वैश्विक निगरानी से बचने के नए रास्ते तलाश रहे हैं. आतंकवादियों ने कुछ लोगों को सड़कों पर छोड़ रखा है, जो मानवीय गतिविधियों, मस्जिदों, राहत-बचाव अभियानों और युद्धों का सहारा लेकर अमेरिका समेत दुनिया भर से दया की भीख मांगते हुए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं.
पाकिस्तानी आतंकवादियों की नई साजिश
अमेरिकी मीडिया संस्थान पीजे मीडिया के लिए लिखते हुए तुर्की पत्रकार उजाय बुलुत ने कहा, ‘आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में पाकिस्तान का रिकॉर्ड संदिग्ध रहा है. उसने कई बार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह किया है और अब तक ऐसे ठोस संस्थागत कदम नहीं उठाए हैं, जो आतंकी फंडिंग और धन शोधन पर प्रभावी अंकुश लगा सकें’.
