
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अपनी आधिकारिक और प्राइवेट विजिट के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे. इस दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की ओर से स्वागत न किया जाना इस्लामाबाद की सियासत में कई सवाल खड़े कर रहा है. वरिष्ठ राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, शेख मोहम्मद की हालिया पहली पाकिस्तान यात्रा किसी भी तरह की राजकीय यात्रा नहीं थी, बल्कि एक पूरी तरह निजी दौरा था, जिसे बाद में सरकार और कुछ मीडिया वर्गों ने जबरन कूटनीतिक रंग देने की कोशिश की. पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 26 दिसंबर को वह ऑफिशियल और प्राइवेट विजिट के लिए आए थे. इस दौरान नूर खान एयरबेस पर मीटिंग की. बाद में यहां से वह रहीम यार खान शिकार के लिए गए. नूर खान वही एयरबेस है जहां भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमला बोला
