
यूपी में 23 बड़े पुल और 5 आरओबी का निर्माण, यातायात और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश में 23 बड़े पुल और 5 आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण किया जाएगा. यातायात सुगमता बढ़ाने और व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए डेढ़ महीने में काम शुरू होगा. सभी परियोजनाओं को अगले एक से डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निर्माण कार्य राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की वित्तीय सहायता से किया जाएगा. नाबार्ड ने कुल 964 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इसमें नदियों पर 511 करोड़ रुपए और आरओबी निर्माण पर 453 करोड़ रुपए खर्च होंगे. सीतापुर, बहराइच, आगरा, जौनपुर और अंबेडकर नगर में निर्माण होगा, जबकि लखनऊ, अयोध्या, लखीमपुर, पीलीभीत, श्रावस्ती और बाराबंकी समेत 25 जिले इससे लाभान्वित होंगे.
