
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव में शामिल होने आए हैं.
उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था का कड़ाई से पालन करना अब अनिवार्य कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है. प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा जारी आदेश में सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के आरक्षण को अक्षरशः लागू किया जाए. इसके साथ ही दिव्यांगजन, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित आरक्षण का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. शासन ने साफ किया है कि आरक्षण नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
