
सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदेभारत एक्सप्रेस मौजूदा समय सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है. यही वजह है कि यह ट्रेन धीरे धीरे लोगों की पसंदीदा ट्रेन बन चुकी है. चूंकि सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है, इस वजह से दूसरी ट्रेनों को रोककर इसे निकाला जाता है, जिससे वंदेभारत दूसरी ट्रेनों की तुलना में कम समय में गंतव्य तक पहुंचती है. पर आपको पता है कि इसी शाही सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत पैसेंजर के पीछे पीछे चलना पड़ता है. नहीं पता है तो जाने लें, यह ट्रेन कब पैसेंजर की स्पीड से चलती है.
मौजूदा समय देशभर में 164 वंदेभारत सर्विस चल रही हैं. देश के ज्यादातर राज्यों के तमाम बड़े शहरों को यह ट्रेन कनेक्ट कर रही है. यह 274 जिलों के लोगों का आवागमन आसान कर रही है. इस साल 15 नई ट्रेनें चलाई गयी हैं. जिसमें जम्मू कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत के कई शहरों को पहली बार कनेक्ट किया गया है.
