
खालिदा जिया की अंतिम विदाई पर भारत की तरफ से संवेदनाएं लेकर मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तारिक रहमान से मुलाकात की और पीएम मोदी की तरफ से लेटर ऑफ कंडोलेंस भी दिया, जिसकी तस्वीरें जिया की पार्टी BNP के सोशल अकाउंट से शेयर की गईं. तनाव के हालातों के बीच जयशंकर ने बांग्लादेश में पूरे 4 घंटे बिताए और खालिदा जिया को सुपुर्द-ए-खास करके वतन लौट आए लेकिन उनकी वापसी से पहले बांग्लादेश को उच्चायुक्त ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में पॉजिटिव बदलावों के संकेत मिल रहे हैं.
क्या बोले बांग्लादेश उच्चायुक्त?
बांग्लादेश की तरफ से स्टेटमेंट जारी करते हुए वहां के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने जयशंकर की वापसी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि अब दोनों देश रिश्तों का ‘नया चैप्टर’ लिखने को तैयार हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘4 घंटों के दौरे के बाद डॉ. जयशंकर ने ढाका से विदाई ली. इसके बाद बांग्लादेश और भारत अपने रिश्तों के नए चैप्टर की स्क्रिप्ट लिखने को तैयार है. दोनों देशों के बीच व्यावहारिकता और पारस्परिक निर्भरता से प्रेरित साझा हितों की तरफ काम किया जाएगा, जैसा कि संक्षेप में चर्चा की गई है’.
