
उत्तर भारत में इन दिनों घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. खासकर रेल यातायात पर इसका गहरा असर पड़ा है. कोहरे की मोटी चादर के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे ट्रेनें रेंग-रेंग कर चल रही हैं, कई जगह स्पीड थम गई है और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों को रोककर भी आगे बढ़ाया जा रहा है. रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है, इसलिए सावधानी बरती जा रही है.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, कोहरे के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हैं. अभी तक करीब 82 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. कई ट्रेनों को उनके रूट से हटाकर अलग रास्ते से डायवर्ट किया गया है.डायवर्ट की गई प्रमुख ट्रेनों में 16788 तिरुनेल्वेली एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस और 12485 श्री गंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं.
साल 2026 में शनि मीन में, जानें किन राशियों को मिलेगी सफलता, किसे होगी परेशानी
