
पाकिस्तान को आलाकमानों ने जंग और कंगाली के हाल में लाकर छोड़ दिया है. जनता परेशान है लेकिन फंडिंग आतंकवाद पालने में जा रही है. यही वजह है कि जिन्ना का देश तबाही की कगार पर पहुंच गया है. इस बीच पाकिस्तान के लिए खैबर-पख्तूनख्वा से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर आई है, दावा किया जा रहा है कि शहबाज शरीफ के हाथ खजाना लग गया है. जमीन के अंदर से निकली ये चीज सोने से भी कीमती है. विदेशी कर्ज के जाल में फंसे इस देश के लिए ये ऑक्सीजन देने वाली खबर जरूर है लेकिन अभी भी इसका इस्तेमाल करना पाकिस्तान की औकात से बाहर दिखाई दे रहा है.
क्या है पाकिस्तान में मिला खजाना?
खैबर-पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में ये चमत्कार हुआ है, जहां की जमीन के नीचे तेल और गैस का एक ऐसा विशाल खजाना मिला है, जो इसकी डूबती अर्थव्यवस्था को ऑक्सीजन दे सकता है.
