
पाकिस्तान बिन पेंदी का लोटा है. वह कब किस ओर लुढ़क जाए कोई नहीं जानता. वह अपने फायदे के लिए किसी को भी बाप बना सकता है. कभी अमेरिका को तो कभी चीन को अपना आका मानता है. सबकुछ उसके अपने फायदे पर डिपेंड करता है. यही कारण है कि अब पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा यूटर्न लिया है. पाकिस्तान कल तक भारत संग सीजफायर का क्रेडिट अमेरिका को देता था. ट्रंप का गुनगान करते नहीं थकता था. अब उसने ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर का क्रेडिट चीन को दिया है. जी हां, पाकिस्तान का कहना है कि चीन का ऑपरेशन सिंदूर पर किया दावा सही है कि उसने ही सीजफायर कराया.
दरअसल, अब पाकिस्तान ने चीन के उस दावे का समर्थन किया है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मध्यस्थता की थी. पाकिस्तान ने कहा कि बीजिंग का यह कहना सही है कि उसने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान जंग में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी.
