
वेनेजुएला में सत्ता को लेकर ऐसा संकट खड़ा हो गया है, जिसने अमेरिका और रूस को एक बार फिर आमने-सामने ला दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला पर हमला हुआ. इस हमले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया. अमेरिकी सेना मादुरो को उनकी पत्नी के साथ अमेरिका ले गई जहां वह इस समय न्यूयॉर्क की एक जेल में हैं. इसी बीच एक और बड़ी खबर आई है कि वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति देश में नहीं हैं और वह रूस में मौजूद हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज रूस पहुंच गईं हैं. उनकी गतिविधियों से परिचित चार सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. माना जा रहा है कि डेल्सी रोड्रिगेज ने रूस में राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन की तलाश शुरू कर दी है. डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को वेनेजुएला के सरकारी टीवी पर एक ऑडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के जीवित होने का सबूत मांगा. उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई को अपहरण करार दिया और कहा कि मादुरो ही वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं
