
अमेरिका ने वेनेजुएला पर जिस तरह की कार्रवाई की है, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. अमेरिका ने की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अचानक की गई सैन्य कार्रवाई में गिरफ्तार करके न्यूयॉर्क लाया गया है. बताया गया कि यह कार्रवाई कराकास में उनके सैन्य अड्डे पर रात के समय की गई. यहां से निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया और अमेरिका ले जाया गया है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आमतौर पर ऐसी घटना के बाद किसी का भी हौसला टूट जाए, लेकिन निकोलस मादुरो के साथ ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मादुरो को हथकड़ी लगाए हुए अधिकारी DEA सेंटर के अंदर ले जा रहे हैं. वीडियो में मादुरो हाथों में हथकड़ी लगाकर जा रहे हैं और वे इस बीच मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. मादुरो वहां पर मौजूद लोगों को मुस्कुराकर न सिर्फ गुड नाइट कह रहे हैं बल्कि उन्हें नए साल की बधाई देते हुए भी नजर आ रहे हैं.
