
इस वक्त पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है. रूस-यूक्रेन पहले ही चार साल से युद्ध लड़ रहे हैं, उधर इजरायल और हमास की लड़ाई में युद्धविराम की सूरत तो बनी लेकिन अब भी हमले जारी हैं. एक बार फिर इजराइल की सेना (IDF) ने सोमवार को कहा कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह और हमास के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. सेना ने बताया कि ये हमले लितानी नदी के उत्तर में किए गए और इनका मकसद आतंकवादी ढांचे को फिर से बनाने से रोकना था.
सेना ने बताया कि इस अभियान में चार हमले किए गए और दो अंडरग्राउंड हिज्बुल्लाह के ठिकाने भी निशाने पर थे. IDF के अरबी भाषा प्रवक्ता कर्नल अविचाय अद्राई ने एक्स पर हमले की जानकारी देते हुए कफर हट्टा और ऐन अल-तिनाह में लक्ष्य क्षेत्रों को हाइलाइट किया. उन्होंने लोगों से कहा कि लाल निशान वाले क्षेत्रों और उनके आसपास के भवनों से कम से कम 300 मीटर दूर चले जाएं, क्योंकि वहां हिज्बुल्लाह के ठिकाने हैं. इसके बाद लये हमले किए गए.
