
मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मची त्रासदी को आज 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी जस का तस है कि आखिर वो कौन सा प्वाइंट था, जहां से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचा. प्रशासन अब तक पहले लीकेज प्वाइंट को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है. इस बीच अब एक और बड़ा प्वाइंट मिला है. भागीरथपुरा में आयुष्मान केंद्र के पास खुदाई के दौरान सीवरेज का एक प्वाइंट मिला है, जिसे लीकेज माना जा रहा है और हैरानी की बात यह है कि इसी जगह से नर्मदा की पानी की लाइन भी गुजर रही है. क्या यही वो दूसरा लीकेज प्वाइंट है, जिसने संक्रमण वाला पानी घर-घर पहुंचाया. फिलहाल इसे लेकर खुलासा नहीं किया जा रहा है.
भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों की बीमारी के बाद अब प्रशासन लगातार इलाके में खुदाई कर लीकेज प्वाइंट तलाशने में जुटा है. पहला पॉइंट जो है, थाने के पीछे शौचालय माना जा रहा था, जहां से सीवरेज नर्मदा के जल में मिली. वहां पर प्रशासन ने उसे ठीक कर बंद कर दिया.
