
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तल्ख हो चुके हैं. मुहम्मद यूनुस भारत से दुश्मनी निभाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रहे हैं. उनके राज में बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल जारी है. फरवरी में आम चुनाव का निर्धारित है. इस बीच अब तक बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को युनुस सरकार ने पूरी छूट दे रखी है. शेख हसीना का मानना है कि धार्मिक कट्टरपंथ का नतीजा है हिंदुओं पर हमला. साल 2026 के पहले इंटरव्यू में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने न्यूज18 इंडिया को एक्सक्लूलिव इंटरव्यू दिया है. न्यूज18 इंडिया के संवाददात नीरज कुमार से यूनुस राज में हिन्दुओं पर हमले और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर शेख हसीना ने खुलकर बातचीत की है. चलिए पढ़ते हैं शेख हसीना का पूरा इंटरव्यू
