
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
लखनऊ एयरपोर्ट की उड़ान सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. विमानों की सुरक्षित आवाजाही में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए एयरपोर्ट के आसपास मौजूद हर संभावित खतरे को चिन्हित कर उस पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है. ऊंचे मोबाइल टावर, हाई वोल्टेज बिजली के खंभे, अवैध मीट दुकानें, कूड़े के ढेर और बढ़ती पक्षियों की आवाजाही को विमान संचालन के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है. इसी को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर नगर निगम, पुलिस, फूड सेफ्टी और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत न सिर्फ मानक से ज्यादा ऊंची संरचनाओं को हटाया जाएगा, बल्कि बर्ड हिट के खतरे को कम करने के लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे.
