
प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला आस्था, तप, दान और स्नान का संगम होता है. शास्त्रों के अनुसार, माघ महीने में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में किया गया स्नान मोक्षदायी फल देता है. साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा. इस दौरान आम लोगों से लेकर साधु-संतों के लिए भी बड़े-बड़े इंतजाम किए गए हैं. बढ़-चढ़कर लोग माघ मेले में पहुंच रहे हैं. अब संगम नगरी प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में भगवान राम का बाल रूप धरकर लोगों को दर्शन देने वाले छह साल के बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज भी संगम की रेती पर आयोजित हो रहे माघ मेले में पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने साल 2031 में देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसकी भविष्यवाणी की. आइए जानते हैं सब…
बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज ने संगम नगरी में पहुंचकर माघ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि माघ मेले में महाकुंभ की तर्ज पर ही योगी सरकार ने हर प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं. इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों को कोई परेशानी नहीं होगी.
