
मध्यप्रदेश के इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यहां से 18वीं मौत का मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि एक मां और बेटी के टूटे हुए भरोसे की कहानी है.
