
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार बेइज्जत होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में टांग अड़ाने की कोशिश की. हालांकि, पाकिस्तान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है. दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई, बेबुनियाद टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे पर न केवल पाकिस्तान को आईना दिखाया है, बल्कि देश के भीतर सक्रिय विपक्षी गठबंधन को भी निशाने पर लिया है.
बताते चलें कि दिल्ली में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन पर के दौरान मुख्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. वह पूरी तरह सुरक्षित है. दिल्ली में की गई हालिया कार्रवाई किसी धार्मिक स्थल के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ थी. दिल्ली हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों का पालन करते हुए प्रशासन ने मस्जिद परिसर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक बैंक्वेट हॉल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर को हटाया. यह कार्रवाई पूरी तरह से कानून सम्मत थी, लेकिन पाकिस्तान इसे सांप्रदायिक रंग देने की नाकाम कोशिश कर रहा है.
रावलपिंडी गठबंधन
मस्जिद मामले पर पाकिस्तानी बयानबाजी के बाद राजनीति गरमा गई है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर विपक्षी ‘इंडी (I.N.D.I.A.) गठबंधन’ को को भी घेरा है. पूनावाला ने आरोप लगाया कि जो झूठ देश के भीतर कुछ विपक्षी नेताओं ने फैलाया, अब उसी झूठ को पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहरा रहा है.
